Search

 
 
 

जंगली हाथियों का उत्पात, दो घरों को किया ध्वस्त

 
लातेहार : लातेहार के मरंगलोइया पंचायत अंतर्गत बरवाटोली गांव में बुधवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दो घरों को पूरी तरह से धवस्त कर दिया. पीड़ित ग्रामीण सुरेंद्र उरांव एवं बुधनी देवी ने बताया कि हाथियों के उत्पात से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. हाथियों ने घर में रखे अनाज चावल, महुआ, खाद्य पदार्थ सहित अन्य घरेलु उपयोग के सामानों को नष्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र उरांव अपने घर के बाहर सो रहे था. तभी हाथियों की जोड़ी वहां पहुंचकर तांडव मचाने लगी. सुरेंद्र उरांव ने किसी तरह वहां से बचकर अपनी जान बचाई. गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही. उन्होंने वन विभाग और सरकार से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है. इसके अलावा इस क्षेत्र से हाथियों को भगाने की भी मांग की. मौके पर सुबोध उरांव, चमन उरांव, जागो, देवराज, शंकर, प्रकाश, अजीत, रामकुमार, विनय और सकेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : वन">https://lagatar.in/forest-department-team-seized-eight-bags-of-illegal-beedi-leaves/">वन

विभाग की टीम ने जब्त किया आठ बोरा अवैध बीड़ी पत्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही