Search

 
 
 

रांची से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का थामा दामन

 
New Delhi: रांची लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कई दिनों से रामटहल के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. इस बीच गुरुवार को दिल्ली में रामटहल चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे. इसे पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-jitan-ram-manjhi-filed-nomination-as-nda-candidate-from-gaya-lok-sabha-seat/">बिहारः

गया लोकसभा सीट से बतौर एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने किया नामांकन 

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने काटा था टिकट

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रांची संसदीय क्षेत्र से रामटहल चौधरी का टिकट काट दिया था. इसके बाद से ही वे बागी हो गए थे और बीजेपी छोड़ दिया था. 2019 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें करारी शिकस्त मिली थी, रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के संजय सेठ ने बाजी मारी थी. वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के पूर्व सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले रविन्द्र पांडे भी दिल्ली में हैं. उन्होंने वहां झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर मुलाकात की है. इसे भी पढ़ें- जांच">https://lagatar.in/scam-happened-after-investigation-bjp-got-rs-55-crore-from-electoral-bonds-kejriwal/">जांच

के बाद घोटाला हुआ, इलेक्ट्रॉल बॉण्ड से भाजपा को मिले 55 करोड़ः केजरीवाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही