Search

 
 
 

रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल

 
Ranchi : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गई है. सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद रहे. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़ दिया था. श्री चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे. कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट न देकर सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया. इसके बाद नाराज रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा था कि वह टिकट की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुये थे. वह कांग्रेस का झंडा ढोने के लिए कांग्रेस में नहीं गये थे. रामटहल ने कहा था कि कांग्रेस जीती हुई सीट हार गई. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/counting-of-notes-continues-at-the-house-of-minister-alamgirs-pa-servant-know-what-alamgir-said/">मंत्री

आलमगीर के PA के नौकर के घर पर नोटों की गिनती जारी, जानें क्या बोले आलमगीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही