Search

 
 
 

रांची: रामुमो 9 अप्रैल को करेगा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन

 
Ranchi: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा (रामुमो) का झारखण्ड राज्य स्तरीय मिनी तरबियती कैम्प इरबा, सेन्टर मार्केट में शुक्रवार को आयोजित किया गया. रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जमशेद, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा प्रभारी विजय प्रताप ने कार्यक्रम शुरू किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नौ अप्रैल को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा. ओबीसी जातिगत आधारित जनगणना जल्द किया जाए. वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल के खिलाफ में आंदोलन करना होगा. आदिवासियों की पांचवी और छठवीं अनुसूची को लागू करने पर जोर देना होगा. आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा प्रदान करना होगा. इसके अलावा हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए मुसलमानों को एकजुट करना होगा. जनसंख्या के अनुपात में शासन-प्रशासन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जद्दोजहद करना होगा. सांप्रदायिक हमले को रोकने के लिए कम्युनल वायलेन्स प्रीवेंशन एक्ट लागू करने की अपिल करनी होगी. इसे भी पढ़ें – दुबई">https://lagatar.in/dubai-based-arms-supplier-shariq-satha-played-a-big-role-in-the-sambhaal-violence-police-revealed/">दुबई

में बैठे हथियार सप्लायर शारिक साठा की संभल हिंसा में बड़ी भूमिका, पुलिस ने किया खुलासा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही