Search

 
 
 

200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में झारखंड के राणा प्रताप को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक

 
राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता  Ranchi : झारखंड के राणा प्रताप ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर अपने परिवार के विरासत को आगे बढ़ाया. 16 से 20 अगस्त तक भारतीय तैराकी महासंघ के तत्वावधान में ओड़िशा राज्य एक्वाटिक एसोसिएशन द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित 39वीं सब जूनियर और 49वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप के 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में झारखंड के राणा प्रताप ने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. राणा ने बॉयज 15-17 वर्ग के ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2:21.88 के समय के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड स्वदेश मोंडल ने वर्ष 2021 में 2:22.29 के समय के साथ अपने नाम किया था. बता दें कि इसी प्रतियोगिता के पहले दिन 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक जूनियर बॉयज में राणा ने रजत पदक जीता था.

जमशेदपुर के रहने वाले हैं राणा प्रताप

राणा प्रताप जमशेदपुर के रहने वाले हैं. उनके परिवार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके है. उनके दादा जो वर्तमान में झारखंड तैराकी संघ के लाइफ चेयरमैन है राम बालक सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके है. वहीं उनके पिता दीपक कुमार सिंह ने भी तैराकी में कई प्रतिस्पर्धा में भाग लिया है. इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के लाइफ चेयरमैन राम बालक सिंह, अध्यक्षा बरखा सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी, अर्चित आंनद, शैलेश सहाय, श्रवण जवान, आतिस सिंह, राकेश पाठक, सुरजीत सिंह , कोषाध्यक्ष अमर सिंह, देवाशीष , आजाद पाठक के साथ साथ संघ के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – डुमरी">https://lagatar.in/male-will-contest-in-favor-of-jmm-candidate-in-dumri-by-election-dipankar-bhattacharya/">डुमरी

उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा माले : दीपंकर भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही