Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग एनिवर्सरी आज, लगा बधाईयों का तांता

Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आज वेडिंग एनिवर्सरी हैं. कपल ने पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल को शादी की थी. कपल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फैंस के साथ -साथ परिवार के तमाम लोग कपल को बधाई दे रहे हैं. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने उनकी शादी की कुछ अनसीन फोटो शेयर कर कैप्शन में कपल के `खुशहाल यात्रा` की कामना की. उनके अलावा नीतू कपूर ने भी दोनों को विश करते हुए इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है. बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी. कपल ने शादी के महज दो महीने बाद यानी जून में सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की थी. शादी के 7 महीने बाद आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था. आज कपल की एनिवर्सरी पर उनकी बेटी भी उनके साथ मौजूद है. इसे भी पढ़ें: भगवान">https://lagatar.in/free-epilepsy-medical-camp-on-sunday-at-bhagwan-ram-ashram-aghor-path-ranchi/">भगवान

राम आश्रम, अघोर पथ रांची में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही