Lagatar Desk : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज दो दिनों में दुनियाभर में 221.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
दूसरे दिन कमाए 48.05 करोड़
विदेशों में भी फिल्म का जलवा
फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में इसने 35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही दो दिनों की कुल विदेशी कमाई 86.25 करोड़ पहुंच गई. भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.05 करोड़ हो गया है.
आदिपुरुष' और 'टाइगर 3' को छोड़ा पीछे
वहीं, सलमान खान की 'टाइगर 3' ने दो दिनों में 103.75 करोड़ की नेट कमाई की थी. हालांकि दूसरे दिन 'रामायण की कमाई टाइगर 3 से कम रही, लेकिन कुल दो दिनों के कलेक्शन में रणबीर कपूर की फिल्म आगे निकल गई.
अब सबकी नजरें दिवाली के बाद फिल्म की कमाई पर टिकी हैं. त्योहार के कारण वीकेंड पर कारोबार प्रभावित हो सकता है, लेकिन फिल्म को मिल रही तारीफ और शानदार विजुअल्स से आने वाले दिनों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

