Search

 
 
 

रणबीर कपूर की फिल्म Shamshera का ट्रेलर रिलीज, दरोगा के किरदार में खतरनाक दिखे संजय दत्त

 
LagatarDesk : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म शमशेरा (Shamshera) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शमशेरा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. टीजर की तरह ट्रेलर भी काफी धांसू है. ‘डकैत’ के अवतार में रणबीर कपूर खूंखार लग रहे हैं. ट्रेलर में रणवीर की एंट्री काबिल-ए-तारीफ है. रणबीर कपूर करीब चार साल बाद फिल्म शमशेरा से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में देखा गया था.  

दरोगा के किरदार में भा गये संजय दत्त 

ट्रेलर में खाकी वर्दी और लंबी चोटी में संजय दत्त का लुक भी खतरनाक हैं. संजू भाई ने पहले भी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल किया है. हाल ही में `केजीएफ 2` में भी उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी. अब `शमशेरा` में दरोगा शुद्ध सिंह के रोल में वो जान फूंकते नजर आ रहे हैं. वाणी कपूर की बात करें वो फिल्म में एक नाचने वाली का किरदार निभा रही हैं. जो ऊपर से सख्त और अंदर के उनका दिल सोने का है. फिल्म में वो सोना के किदार में नजर आयेंगी. इस फिल्म में `शमशेरा` और सोना की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी. जिसकी थोड़ी सी झलक ट्रेलर में देखने को मिल रही है. पहली बार रणबीर और वाणी एक साथ स्क्रीन शेय़र करेंगे. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-water-accumulates-on-the-road-of-om-nagar-throughout-the-years-even-the-councilors-do-not-pick-up-the-phone/">रांची

: ओम नगर के सड़क पर सालों भर जमा रहता है पानी, पार्षद भी नहीं उठाते फोन

फिल्म से रणबीर का पोस्टर हो गया था लीक

मालूम हो कि हाल ही में शमशेरा से रणबीर कपूर का पोस्टर लीक हो गया था. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. Filygyan ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर का यह पोस्टर शेयर किया है. फोटो में रणबीर लंबे-लंबे बाल, दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल में नजर आये थे. उन्होंने अपने हाथ में औजार भी पकड़ा है. रणबीर कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/weapons-of-dwapar-era-found-in-mainpuri-up-sophisticated-weapons-of-4000-years-old-copper-found-buried-in-the-field/">यूपी

के मैनपुरी में मिले द्वापर युग के हथियार ! खेत में दबे मिले 4 हजार साल पुराने तांबे के सोफिस्टिकेटेड वेपन

फिल्म में आजादी से पहले की दिखायी जायेगी कहानी

बता दें कि ‘शमशेरा’ फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है. फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखायी जायेगी. फिल्म में जहां रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में एक डकैत के किरदार में दिखाई देने वाले हैं. तो वहीं, संजय दत्त इस फिल्म में निगेटिव रोल दरोगा शुद्ध सिंह के रोल में देखे जाएंगे. फिल्म में वाणी कपूर भी काफी काफी दमदार किरदार में हैं. गौरतलब है कि  ‘शमशेरा’ का ट्रेलर देश के तीन शहरों में रिलीज किया गया. 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है. इसे भी पढ़े : OTT">https://lagatar.in/ott-platform-netflix-on-the-verge-of-closure-300-employees-fired-so-far-about-500-people-have-been-laid-off/">OTT

प्लेटफॉर्म Netflix बंद होने के कगार पर! 300 स्टाफ को नौकरी से निकाला, अबतक करीब 500 लोगों की छंटनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही