Search

 
 
 

रांची : सियासी भूचाल के साथ ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक

 
Ranchi : झारखंड में सियासी भूचाल के साथ राज्य की ब्यूरोक्रेसी में भी हड़कंप मच गया है. सोमवार को सीएम के दिल्ली आवास में ईडी की टीम के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है. ब्यूरोक्रेसी भी इससे अछूता नहीं रहा. मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने सोमवार को दोपहर 12 बजे आपात बैठक बुलाई, जिसमें राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. सभी जिलों के एसपी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है.वहीं झारखंड का प्रशासनिक महकमा भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. बताते चलें कि ईडी ने सीएम हेमंत को 10 वां समन जारी कर 29 से 31 जनवरी के बीच का समय 28 जनवरी तक देने को कहा था. लेकिन सीएम की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इस बीच सीएम 27 जनवरी की देर शाम दिल्ली कूच कर गए. इसे भी पढ़ें - बागेश्वर">https://lagatar.in/paving-way-for-bageshwar-babas-program-high-court-cancels-palamu-dcs-order/">बागेश्वर

बाबा के कार्यक्रम का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द किया पलामू डीसी का आदेश

प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस में उहापोह की स्थिति

प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है. कई विभागों के हेड ऑफ डिपार्टमेंट भी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं. कई अपने सोर्स से भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. वहीं विभागों में फाइल मूवमेंट भी धीमा हो गया है. कई विभागों के हेड मीडिया में आ रही खबरों पर ही नजरें टिकाए रहे. वहीं सीएम के करीबी अफसर भी मोबाइल पर पल-पल का अपडेट देखने में लगे रहे. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalu-prasad-yadav-is-being-interrogated-in-the-ed-office-rjd-leaders-and-workers-gathered/">बिहार

: ईडी कार्यालय में हो रही लालू प्रसाद यादव से पूछताछ, राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही