Search

 
 
 

रांची : होटवार जेल में 100 कैदियों को मिला इलेक्ट्रिशियन का प्रमाणपत्र

 
आर्ट ऑफ लिविंग जेल में 4 सालों से चला रहा है स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में सोमवार को श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट के द्वारा चलाये जा रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर में 100 कैदियों को इलेक्ट्रिशियन का प्रमाणपत्र वितरित किया गया. जेल में संस्था द्वारा पिछले 4 सालों से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा हैं. अबतक करीब 1000 कैदियों को इलेक्ट्रिशियन और गार्डनिंग का प्रशिक्षण दिया गया है. इनमें से बहुत से लोग जेल से बाहर निकलने के बाद नौकरी कर रहे हैं या स्वरोजगार कर रहे हैं. साथ ही यहां स्मार्ट कोर्स के माध्यम से योग, प्रणायाम और सुदर्शन क्रिया के द्वारा कैदियों को अवसाद से निकल कर खुशी का अनुभव कराया जा रहा है. आर्ट ऑफ लिविंग के जेल स्किल सेंटर हेड रूपेश कुमार ने बताया कि इस सर्टिफिकेट से कैदियों को मदद मिल रही है. बाहर निकलने के बाद उन्हें आसानी से काम मिल रहा है, उनके जीवन में सकरात्मक बदलाव हो रहा है. वो अपने परिवार के साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं.

प्रमाणपत्र पाकर कैदियों में दिखा उत्साह

आर्ट ऑफ लिविंग के सुनील गुप्ता ने कैदियों को बाहर निकल कर जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. जेल सुप्रीटेंडेंट हामिद अख्तर ने ट्रेनिंग की सराहना की और ट्रेनिंग से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए कैदियों को प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने बताया कि जो कैदी बाहर निकलकर अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें जेल ऑथोरिटीज की ओर से सम्मानित किया जायेगा. जेलर मोहम्मद नसीम ने आर्ट ऑफ लिविंग के इस प्रयास की सराहना की और कैदियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी. प्रमाणपत्र पाकर कैदियों में काफी उत्साह था. उन्होंने अपराध को छोड़ जीवन में अपने, अपने परिवार और समाज के लिए अच्छा करने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-national-kickboxing-competition-from-august-24-to-27-in-khelgaon-2500-players-will-participate/">रांची

: खेलगांव में 24 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही