Search

 
 
 

रांची: एक क्लिक पर पहुंचेगी 108 एंबुलेंस सेवा, सोमवार को जीवनदूत एप की लॉन्चिंग

 
Saurav Shukla Ranchi: ऑनलाइन कैब की तर्ज पर अब झारखंड में भी 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा ली जा सकती है, सोमवार को एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जिकितजा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जीवन दूत एप लॉन्च करेगा. इसके बाद लोग इस एप के सहारे राज्य के 24 जिलों में एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं.

एप से मिलेगा एंबुलेंस का रियल टाइम लोकेशन

जिकितजा के सेंटर हेड मिल्टन सिंह ने बताया कि जीवन दूत एप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म से मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा.  सोमवार से सेवा का लाभ राज्य के लोग उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति जो इस एप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग करेंगे, उन्हें एंबुलेंस का रियल टाइम लोकेशन भी प्राप्त होगा. साथ ही एंबुलेंस के ड्राइवर की भी जानकारी इसके जरिए मिलेगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-countrys-economic-system-has-become-like-sri-lanka-cpi/">धनबाद:

देश की आर्थिक व्यवस्था श्रीलंका की तरह हो गयी : सीपीआई

राज्य में 337 एंबुलेंस का हो रहा है संचालन

गौरतलब है कि राज्य में जिकितजा हेल्थ केयर के द्वारा 337 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है. इनमें एडवांस लाइफ सेविंग (एएलएस) और बेसिक लाइफ सेविंग (बीएलएस) एंबुलेंस हैं. जरूरतमंद एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने के लिए पहले 108 पर कॉल करते थे, लेकिन सोमवार से एप की मदद से एंबुलेंस सेवा की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे.

कॉल सेंटर से होगी एंबुलेंस की ट्रैकिंग

वहीं जरूरतमंदों तक एंबुलेंस पहुंचने के बाद मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के बीच की एंबुलेंस को कॉल सेंटर के द्वारा ट्रैक किया जाएगा. झारखंड पहला राज्य होगा जहां मोबाइल एप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग की जाएगी. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-heavy-rains-the-life-of-the-paddy-came-to-life-the-faces-of-the-farmers-blossomed/">गिरिडीह

: झमाझम बारिश से धान के बिचड़े में आई जान, किसानों के चेहरे खिले

मरीजों की जान बचने की उम्मीद अधिक

वही रिम्स कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रशांत ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की शुरूआत होने से मरीजों को ज्यादा फायदा मिलेगा. खासकर हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सड़क हादसे में घायल मरीज जल्दी अस्पताल तक पहुंचेंगे. ऐसी घड़ी को गोल्डन ऑवर कहते हैं. किसी भी मरीज की जान बचाने के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही