Search

 
 
 

रांची : 12 साल का अफान बड़ों की तरह रख रहा रोजा

 
Ranchi : हरमू निवासी हाफिज मो. इमरान का 12 वर्षीय पुत्र अफान नैयर पिछले साल से रोजा रख रहा है. नैयर ने पिछले साल 28 रोजा रखा था, इस बार सारे रोजे रखने का इरादा किया है. वह एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पाचवीं का छात्र है. रोजा नमाज की पाबंदी के साथ स्कूल भी पढ़ने के लिये जाता है. अफान के इस जज्बे से नाना, नानी, मामा, मामी समेत पूरा परिवार काफी खुश है.

9 साल का आमिल रख रहा सारे रोजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/amil.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संत कुलदीप स्कूल की कक्षा तीसरी का छात्र आमिल अंसारी सारे रोजा रख रहा है. वह 9 साल का है, रोजा रखने के लिये बड़ों की तरह सुबह उठ कर नियम के साथ सेहरी करता है. फिर एहतेमाम (पालन) के साथ रोजा रख रहा है. बच्चे के इस जज्बे से बड़े अब्बा, बड़ी अम्मी, चाचा, चाची सभी खुश हैं.

7 साल के ताबिश ने रखा 2 रोजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/tabis.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हरमू संत फ्रांसिस स्कूल के कक्षा 2 का छात्र ताबिश अजान जबी ने इस साल से रोजा रखने की शुरुआत की है. ताबिश सात साल का है. उसने अपने दो रोजा पूरा किया है. पिता अब्दुल जबिउल्लाह ने कहा कि अभी यह काफी छोटा है, इसलिए इसे अभी रोजा रखने से मना करते हैं. लेकिन ताबिश ने इस बार अपनी जिद से दो रोजा रख ही लिया. रोजा के साथ नमाज भी पूरे पालन के साथ पढ़ता है. बच्चे के इस जज्बे से दादा दादी, चाचा-चाची, नाना-नानी समेत पूरा परिवार खुश है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-sacrificed-5-of-its-leaders-for-imports-now-it-is-the-turn-of-the-sixth/">भाजपा

ने आयातितों के लिए कुर्बान कर दिये अपने 5 नेता, अब छठे की बारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही