Search

रांची : पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगे 1227 स्मार्ट मीटर 26 जनवरी से हो जाएंगे प्री-पेड

Ranchiराजधानी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए 1227 स्मार्ट मीटर 26 जनवरी से प्री-पेड मोड पर आ जाएंगे. इनमें अधिकांश नए कनेक्शन वाले कंज्यूमर हैं. अब ये उपभोक्ता बिजली खपत के अनुसार री-चार्ज कर बिजली जला सकते हैं. जेबीवीएनएल के जीएम आईटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन्होंने नये बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन जमा करते वक्त जमानत राशि जमा की थी, उनकी जमानत राशि बिजली खपत के अनुसार समायोजित कर दी जायेगी. [caption id="attachment_537048" align="aligncenter" width="640"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/67.jpeg"

alt="" width="640" height="640" /> जेबीवीएनएल के जीएम आईटी संजय कुमार सिंह[/caption]

प्री-पेड होते ही कंज्यूमरों के मोबाइल में आएगा मैसेज, यूनिक अकाउंट नंबर भी मिलेगा

संजय सिंह बताया कि जिन स्मार्ट मीटरों को फिलहाल प्री-पेड किया जा रहा, वे अभी अगले छह माह तक लाइव टेस्टिंग मोड पर काम करेगा. स्मार्ट मीटर जैसे ही प्री-पेड मोड में तब्दील होगा, कंज्यूमर के मोबाइल पर वेलकम मैसेज आयेगा. इसमें कंज्यूमर का यूनिक एकांउट नंबर भी रहेगा. साथ ही बिजली खपत के अनुसार शेष राशि का भी जिक्र रहेगा. जेबीवीएनएल ने कंज्यूमरों को यूनिक एकाउंट नंबर को सुरक्षित रखने की सलाह दी है, क्योंकि आगे जो भी कम्यूनिकेशन होगा, इसी यूनिक एकाउंट नंबर पर होगा. संजय सिंह ने बताया कि टेस्टिंग फेज में यदि कंज्यूमरों को किसी प्रकार की शिकायत हो, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं. वे निगम द्वारा गठित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9431135515, 9431135503, 9431708974, 9431135535 और 9431709171 पर संपर्क कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. दर्ज शिकायतों का निबटारा जल्द कर दिया जायेगा.

मरचेंट एप से कर सकते हैं रीचार्ज

संजय सिंह ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम होने या खत्म होने पर कंज्यूमर जेबीवीएनएल की एटीपी मशीन या मरचेंट एप के माध्यम से रीचार्ज करा सकते हैं. कंज्यूमर गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि से भी स्मार्ट मीटर रीचार्ज करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-grand-procession-on-saint-pauls-day-saints-remembered/">रांची

: संत पॉल्स दिवस पर भव्य शोभायात्रा, संतों का किया स्मरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp