Ranchi : गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास बुधवार की दोपहर कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रूपया की चोरी कर ली गयी. बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आये और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, जिसमें पता चला है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. [wpse_comments_template]
रांची : कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख की चोरी
Last Updated: Feb 14, 2024 12:00 AM (IST)