Search

रांचीः स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन मद में 142 करोड़ आवंटित

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन मद में 142 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य योजना अंतर्गत विभिन्न जिलों में स्थित स्वास्थ्य विभाग के अधीन अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, संस्थान, कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिलों के सिविल सर्जन, संस्थान के प्रभारी पदाधिकारी होंगे. राशि की निकासी संबंधित कोषागार से की जाएगी. इस संपूर्ण राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह खुद होंगे. संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक ऑनलाइन प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करना होगा. इसे पढ़ें- जीतन">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhi-said-nitish-kumar-will-not-make-tejashwi-cm/">जीतन

राम मांझी ने कहा- तेजस्वी को CM नहीं बनाएंगे नीतीश कुमार

जिलावार राशि का आवंटन

बोकारो: 67100000 गोड्डा: 66200000 चतरा: 3000000 धनबाद: 7500000 गिरिडीह: 88700000 हजारीबाग: 120700000 कोडरमा: 37300000 देवघर: 83100000 रामगढ़: 54900000 गढ़वा: 45700000 पलामू: 107700000 जामताड़ा: 43000000 साहेबगंज: 39100000 गुमला: 8000000 पूर्वी सिंहभूम: 62700000 पाकुड़: 37400000 दुमका: 66300000 लोहरदगा: 26100000 रांची: 166600000 सिमडेगा: 60800000 लातेहार: 53900000 पश्चिमी सिंहभूम: 64800000 सरायकेला-खरसांवा: 66100000 खूंटी: 40400000 इटकी आरोग्यशाला, इटकी: 2200000 राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू: 2100000 आयुष निदेशालय, रांची: 600000 इसे भी पढ़ें- IKIO">https://lagatar.in/strong-listing-of-ikio-lighting-in-the-stock-market-listed-at-38-percent-premium/">IKIO

लाइटिंग की शेयर बाजार में जोरदार लिस्टिंग, 38 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp