Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची:15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप संपन्न

Ranchi : झारखंड सरकार के तत्वाधान में आयोजित कंडिशनिंग कैंप का समापन रविवार को हो गया. 28 मई से 11 जून तक राज्य में 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. जिसमें फुटबॉल,एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी, वॉलीबाल,बैडमिंटन के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिला. साथ ही प्रशिक्षकों के लिए 15 दिवासीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हम होंगे कामयाब संकल्प के साथ संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें - रांची-मुरी">https://lagatar.in/unknown-criminals-set-fire-to-the-road-roller-engaged-in-ranchi-muri-road-construction-work/">रांची-मुरी

सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की

खेल सचिव मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

इस मौके पर मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रशिक्षकों अत्याधुनिक सुविधाओं से लाभान्वित कराने की बात कही. वहीं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुश डुंगडुंग ने खिलाड़ियों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की. खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने खिलाड़ियों को कैंप में उठाए गए लाभ से बेहतर प्रदर्शन की शुभ कामना दी. इससे पहले कैंप के खिलाड़ियों द्वारा स्वागत गीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. खिलाड़ियों और कोच द्वारा कैंप के फीड बैक के बारे में जानकारी दी गयी. कैंप के निबंध में बेहतर प्रदर्शन करने वाली रानी बिरुआ, प०सिंह राजनायक, पाय कुमारी, ब्यूटी संध्या , सागर दास, दुमका, धर्म देव हेंब्रम प. सिंहभूम, राजा लोहरा सिंहभूम को मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया.

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा,रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह,राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, डीएसओ रूपा रानी तिर्की,योगेश यादव,अंजलुषस तिर्की, वरुण कुमार,प्रतिमा बरवा, बी.एस.राव, नीरज, गोपाल तिर्की, रीता, एतवा तिग्गा,आदम होरो, प्रदीप मिर्धा समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक निदेशालय व साझा कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-files-pc-against-10-including-former-dc-chhavi-ranjan-afsar-ali-amit-agarwal/">लैंड

स्कैम: पूर्व DC छवि रंजन, अफसर अली, अमित अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ ED ने दायर की PC
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही