Search

 
 
 

रांचीः नाट्यालय की ओर से 15 दिवसीय निशुल्क अभिनय कार्यशाला

 
Ranchi: झारखंड की जानी मानी नाट्य संस्था नाट्यालय के द्वारा क्लास 3 से 7 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय निशुल्क अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. पहले दिन 21 बच्चों ने भाग लिया. नाट्यालय के शिक्षक आयुषी भद्रा, सुकंठ ठाकुर के द्वारा कार्यशाला में बच्चों को सिंहगर्जती, हिरण्यचाली, हास्यवेदन के क्रियाकलापों के द्वारा आंगिक एवं सात्विक अभिनय की शिक्षा दी गई. कार्यशाला का उद्देश्य अभिनय को आधार बनाकर बच्चों की रचनात्मकता, आत्म-सम्मान, सहयोगात्मक कौशल, समय प्रबंधन कौशल में सुधार करना लाना है. साथ ही धैर्य सिखाना, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना, सहानुभूति को बढ़ावा देना एवं मनः स्थिति को विकसित करना है. जिससे तत्कालीन परिस्थितियों में उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके और इस वित्त प्रधान समाज में बहुआयामी पहचान बना सके.

बच्चों के नाटक से कार्यशाला का होगा समापन

कार्यशाला का समापन इसमें भाग लेने वाले बच्चों के द्वारा ही एक नाटक की प्रस्तुति से किया जाएगा. ये प्रस्तुति बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के सभागार में होगी. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी नाट्यालय के शिवम मनोहरण ने दी. इसे भी पढ़ें- RJD">https://lagatar.in/state-president-said-in-rjd-conference-bjp-is-dividing-the-country-on-caste-religion-lines/">RJD

सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष – देश को जाति-धर्म में बांट रही भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही