Search

 
 
 

रांची : सुबह मोरहाबादी टहलने गया 15 वर्षीय किशोर लापता

 
ऑक्सीजन पार्क के पास से 15 वर्षीय लड़का लापता Ranchi : रांची के मोरहाबादी में सुबह टहलने गया 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया है. लापता किशोर आदित्य कुमार कोकर चुना भट्टा का रहने वाला है. आदित्य कुमार के पिता अविनाश कुमार ने आज गुरुवार को सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज कराये गये शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनका बेटा आदित्य कुमार गुरुवार सुबह पांच बजे टहलने के लिए अपने साइकिल से मोरहाबादी गया था. लेकिन अभी तक वह नहीं लौटा है. अविनाश कुमार ने पुलिस से अपने बच्चों को सकुशल ढूंढने की गुहार लगायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही