Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : लालपुर पल्ली में 16 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परमप्रसाद

Ranchi : राजधानी के लालपुर पल्ली में रविवार को 16 बच्चों ने पहला परमप्रसाद ग्रहण किया. इन बच्चों को 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कैथोलिक कलीसिया के सात संस्कार हैं. जिनमें पहले बपतिस्मा संस्कार किया जाता है. इसके बाद यूखरिस्त संस्कार, जहां परमप्रसाद का अनुष्ठान एवं वितरण किया जाता है. बच्चों ने पाप स्वीकार संस्कार में भी भाग लिया. मिस्सा समारोह में संत अल्बर्टस कॉलेज के रेक्टर फादर अजय कुमार खलखो तथा सहनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर देव सहाय मिंज, सहायक पल्ली पुरोहित जॉर्ज, आसनसोल से फादर सेलूवई, जमशेदपुर से फादर दिलीप मरांडी, अल्बर्टस कॉलेज से फादर प्रफुल बाड़ा शामिल हुए. इस दौरान फादर प्रफुल्ल बाड़ा ने कहा कि परम प्रसाद हमारा आध्यात्मिक भोजन है. मौके पर श्रद्धा बरला की अगुवाई में प्रतीकात्मक निवेदन प्रार्थना करायी गयी. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित, प्रचारक इमिल लकड़ा, सिस्टर नील सफोरा, सिस्टर शकीला, सिस्टर तेरेसा, सिस्टर परमिला, कैथोलिक सभा, कैथोलिक महिला संघ एवं युवा संघ का इसमें अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-rcb-beat-rr-by-7-runs-maxwell-and-du-plessis-shine/">IPL

2023 : RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैक्सवेल और डु प्लेसिस चमके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही