Ranchi : रांची नगर निगम ने अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों की समस्याओं व सुझावों को महत्वपूर्ण मानते हुए कनेक्ट सेंटर की शुरुआत सोमवार को की है, जो सातों दिन 24 घंटे चलेगा. निगम की ओर से बताया गया कि इसकी शुरुआत इसलिए की गई है कि लोगों की समस्याएं व सुझाव हमारे पास जल्द से जल्द पहुंचे, जिससे त्वरित समाधान की ओर कदम उठाए जा सकें. यह एक पारदर्शी व प्रभावी शिकायत निवारण माध्यम प्रदान करेगा. इससे शिकायत पर की गयी कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता अपना फीडबैक भी दर्ज कर सकेंगे. अधिकारियों ने नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने और निगम द्वारा प्रदत सेवाओं में निरंतर सुधार लाने में शिकायत प्रबंधन प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया है. प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके कनेक्ट सेंटर का लक्ष्य एक उत्तरदायी और नागरिक केंद्रित शहरी पारिस्थिति का तंत्र बनाना है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/mla-shilpi-neha-tirkey-met-cm-demanded-to-remove-sand-shortage-for-abua-house/">सीएम
से मिलीं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, अबुआ आवास के लिए बालू किल्लत दूर करने की मांग
में अगले तीन महीने में 50 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी
से मिलीं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, अबुआ आवास के लिए बालू किल्लत दूर करने की मांग
मोबाइल ऐप व वेब पोर्टल के माध्यम से दर्ज होगी शिकायत
कनेक्ट सेंटर की शुरुआत होने से नागरिक एक समर्पित मोबाइल ऐप व वेब पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आप वास्तविक समय में शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं और समाधान प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं.कनेक्ट सेंटर की विशेषताएं
- 24X7 ऑपरेशनः कनेक्ट सेंटर 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा, जिससे किसी भी समय और किसी भी दिन आप अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकते हैं. - मल्टी-मोड एक्सेसः नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा सकते हैं टोल-फ्री नंबर: टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 पर कॉल करके आप अपनी समस्या या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं. वेबसाइट: रांची नगर निगम के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.रांचीम्युनिसिपल.कॉम (www.ranchimunicipal.com) के होम पेज पर एक समर्पित कनेक्ट सेंटर का आइकॉन अंकित रहेगा, जिसपर जाकर आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. वाट्सऐप- वाट्सऐप नंबर 081412-31235 के माध्यम से भी आप आसानी से अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा कर सकते हैं. जल्द ही इस नंबर पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध होगी. मोबाइल ऐप: गूगल प्ले स्टोर व ऐप्पल ऐप स्टोर पर स्मार्ट रांची नामक ऐप को डाउंलोड कर आप अपनी शिकायत या सुझाव को साझा कर सकते हैं. ई-मेल: ई-मेल सपोर्ट@स्मार्टरांची.इन (support@smartranchi.in) के माध्यम से भी शिकायतें और सुझाव भेजे जा सकते हैं. सोशल मीडियाः ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं. ट्विटर और फेसबुक में #आरएमसी कनेक्ट सेंटर (#RMCConnectCentre) के माध्यम से भी आप आसानी से अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा कर सकते हैं. ट्रैकिंग सिस्टमः आप अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं, जिससे आपको हर समय जानकारी मिलती रहेगी. फीडबैक सिस्टमः समस्या के समाधान के बाद, नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा, ताकि सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो सके. नागरिकों के द्वारा समाधान से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में उस शिकायत को दुबारा री-ओपन करने की सुविधा भी मिलेगी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/preparation-for-appointment-to-50-thousand-posts-in-next-three-months-in-jharkhand/">झारखंडमें अगले तीन महीने में 50 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी
Leave a Comment