Search

 
 
 

रांची : बिना पुनर्वास के मूसा टोली के 25 घरों को नहीं तोड़ा जाएगा : सीएम

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने है कि मूसा टोली में रहने वाले लागों के 25 घरों को तबतक ध्वस्त नहीं किया जाएगा जबतक उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती. शनिवार को मूसा टोली की सुहानी सांगा और डेविड आइंद ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम से मुलाकात की. उन दोनों ने अपने मूसा टोली स्थित घर को ध्वस्त कर दिए जाने की पूरी जानकारी सीएम को दी. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की समस्या को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. सीएम ने कहा कि मूसा टोली के अन्य 25 घरों को तबतक ध्वस्त नहीं किया जाएगा, जब तक उन 25 परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाती है. कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी. मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों सहित झामुमो जिला समिति के अध्यक्ष मुस्ताक आलम, सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, विनय लिंडा एवं और दीपक मुंडा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/governor-took-cognizance-of-rims-ctvs-department-dispute-ordered-to-resolve-the-matter-soon/">रिम्स

CTVS विभाग विवाद का राज्यपाल ने लिया संज्ञान, जल्द मामला सुलझाने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही