Search

 
 
 

रांची : ब्रदर्स ऐकेडमी के 256 छात्रों ने IIT-JEE Main में मारी बाजी, तनीश अग्रवाल बने टॉपर

 
Ranchi : ब्रदर्स ऐकेडमी के 274 में से 256 छात्रों ने IIT-JEE Main परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. छात्रों ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है. सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों के दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज़ संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है. सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज़ ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-meteorological-departments-prediction-failed-sunshine-was-shining/">धनबाद

: फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, खिली रही धूप

मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा- निदेशक

संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएँ दीं. सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत् परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशाजनक रहा. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/parliament-proceedings-adjourned-indefinitely-four-days-ago/">संसद

की कार्यवाही चार दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

ब्रदर्स ऐकेडमी के छात्र जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किये

तनीश अग्रवाल, युवराज दत्ता, कुन्दन कुमार, लव कुमार त्रिपाठी, अहमद रजा खान, अमीशा झा, अमित सिंह, श्रेष्ठ जालान, यश लोहिया, दिव्य उत्सव, मलय शेखर [wpse_comments_temp.ate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही