Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 15 दिनों में 2586 लोगों ने किया ट्रैफिक नियम का उल्लंघन

Ranchi :  सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे झारखंड में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. आम लोगों को ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है. पिछले 15 दिनों में रांची के 47 थाना क्षेत्रों में 97 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान 17935 लोगों को ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूक किया गया. जबकि 2586 लोगों ने ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया. इसके अलावा 170 वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते पकड़े गए. 70 वाहन चालक बिना सीट बेल्ट और 163 बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति बिना हेलमेट के पकड़े गए. 42 व्यक्ति बिना हेलमेट का बाइक चलाते पकड़े गए.

पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड किट की दी गई जानकारी

रांची जिले के 46 थाना के 92 पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड किट की जानकारी दी गई. वहीं 277 पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में जीपीएस मैप कैमरा लाइट ऐप इंस्टॉल किया गया. इसे भी पढ़ें –  अफसरों">https://lagatar.in/officers-canceled-jamabandi-which-has-been-going-on-for-70-years-hc-asked-for-a-copy-of-the-order-of-lrdc-and-co/">अफसरों

ने रद्द कर दी 70 साल से चल रही जमाबंदी, HC ने LRDC और CO के आदेश की कॉपी मांगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही