Search

 
 
 

रांची : 26 कॉलेजों ने UDISE+पर अपलोड नहीं किया छात्रों का डेटा

 
Ranchi :  रांची के 26 कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आयी है. प्रबंधन ने अभी तक यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यू-डीआईएसई) प्रोफाइल पर अपने-अपने कॉलेजों के 11वीं और 12वीं के छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया है. रांची डीसी ने सभी कॉलेज के प्रबंधन को पत्र लिखकर 11वीं और 12वीं के छात्रों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है. इससे पहले स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने सभी कॉलेजों को 9 मार्च तक छात्रों का साल 2023-24 का डेटा अपलोड करने को कहा था. लेकिन किसी भी कॉलेज के प्रबंधन ने डेटा जमा नहीं किया. इसके बाद  15 मार्च तक का समय दिया गया. लेकिन इस दिन तक भी किसी ने डेटा अपलोड नहीं किया. जिसके बाद डीसी ने सभी कॉलेज के प्रबंधनों को निर्देश दिया है.

इन कॉलेजों को डीसी ने डेटा अपलोड करने का दिया निर्देश

  • डोरंडा कॉलेज, रांची
  • एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची
  • मारवाडी कॉलेज (इंटरमिडियट सेक्शन), रांची
  • मौलाना आजाद कॉलेज, रांची
  • रांची महिला कॉलेज, रांची
  • राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची
  • पंच परगना किसान कॉलेज, बुंडू
  • केसी भगत कॉलेज, बेडो
  • मांडर कॉलेज
  • जेएन कॉलेज, धुर्वा
  • संत जेवियर्स कॉलेज (इंटरमिडियट सेक्शन), रांची
  • निर्मला कॉलेज, रांची
  • गॉसनर कॉलेज, रांची
  • संत पॉल कॉलेज, रांची
  • संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज, रांची
  • योगदा सतसंग कॉलेज, रांची
  • वाईबीएन इंटर कॉलेज, रांची
  • उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
  • संत अन्ना इंटर कॉलेज, रांची
  • अनिता इंटर कॉलेज, कांके
  • बेथेसदा महिला इंटर कॉलेज, रांची
  • संत एलोइसियस इंटर कॉलेज, रांची
  • महेंद्र प्रसाद महिला महाविद्यालय, रांची
  • आरटीसी इंटर कॉलेज, रांची
  • कार्तिक उरांव इंटर कॉलेज, रातू,
  • रांची लॉरेंस इंटर कॉलेज, रातू
  • संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, मांडर
  • अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही