Search

रांची : 266 वाहन मालिकों पर DTO ऑफिस करेगा कार्रवाई, जमा नहीं करते टैक्स

Ranchi : कम रोड टैक्स का भुगतान करने वाले 266 वाहन मालिकों को परिवहन विभाग ने चिन्हित किया है. इसे लेकर रांची डीटीओ ने कहा, रांची डीटीओ ऑफिस से जानकारी मिली है कि निबंधित वाहन मालिकों ने रोड टैक्स की कम राशि जमा की है. इसके अलावा कई वाहन मालिकों की ओर से अंतर राशि का भुगतान नहीं किया गया है. वैसे वाहन मालिकों की संख्या 266 है. ऐसे वाहन मालिकों को हिदायत दी जाती है कि बकाया राशि का भुगतान सात दिनों के अंदर करें, नहीं तो मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-terror-of-elephants-broke-windows-and-doors-and-licked-grains/">लातेहार

में नहीं रूक रहा हाथियों का आतंक, खिड़की-दरवाजे तोड़कर चट कर जा रहे हैं अनाज

2-3 साल से बकाया है टैक्स

रांची डीटीओ ने कहा कि कुछ लोग दो तो कुछ तीन साल से रोड टैक्स दबाकर बैठे हैं. बार-बार भुगतान के लिए कहने के बावजूद वाहन मालिक इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. वहीं टैक्स की राशि जमा नहीं होने से डिपार्टमेंट को भारी रेवेन्यू लॉस हो रहा है. इस वजह से अब विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. जिन डिफॉल्टर्स को नोटिस भेजा जा रहा है, उनमें कई ऐसे भी हैं जिनके पास पांच या उससे अधिक वाहन हैं. लेकिन उन्होंने किसी भी वाहन का रोड टैक्स जमा नहीं किया है. जबकि कई वाहनों के तो साल 2019 से ही रोड टैक्स बकाया हैं. 2019 अलावा साल 2020 व 2021 से अब तक टैक्स जमा नहीं करने वाले भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp