Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला में मोबाइल छिनतई व सामान चोरी मामले में 3 गिरफ्तार

Ranchi : जागन्नाथपुर रथ मेला में लगातार श्रद्धालुओं से मोबाइल छिनतई और चोरी की घटना सामने आ रही थी. इस शिकायत के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी. 23 जुलाई को विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट और प्रभात तारा मैदान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला में लगातार श्रद्धालुओं से मोबाइल छिनतई और चोरी की घटना सामने आ रही थी. इस शिकायत के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था.

Uploaded Image

बरामद बाइक

गठित टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी. 23 जुलाई को विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट और प्रभात तारा मैदान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है.

इसे भी पढ़ें...

 

आरोपियों के पास से छीना गया रेडमी का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाईकि बरामद किया गया. आरोपियों ने 22 जुलाई को मेला में आयी स्कूटी सवार महिला से मोबाइल की छिनतई की थी, जिसके बाद महिला ने धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

 

साथ ही बता दें कि 23 जुलाई की रात को पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से मेले की दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही