Search

 
 
 

रांची : जमीन कारोबारी से 50 लाख रंगदारी मांगने व फायरिंग करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi : जमीन कारोबारी कमरूल हक से 50 लाख की रंगदारी मांगने और गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि टीपीसी के नाम पर कारोबारी से रंगदारी मांगी गयी थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. घटना में शामिल मो. ताज, इम्तियाज अंसारी और वसीम खान को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और दो कार बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इसे भी पढ़ें -कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-newly-married-woman-found-hanging-in-laws-accused-of-dowry-murder/">कोडरमा

: फंदे पर लटकती मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

50 लाख की मांगी थी रंगदारी

कमरुल हक ने रातू थाने में रंगदारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. दर्ज प्राथमिकी में जमीन कारोबारी ने बताया था कि उनके मोबाइल पर आलोक जी नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को टीपीसी कमांडर बताया. उसके बाद संगठन के संचालन के लिए पैसों की मांग की, तथाकथित कमांडर आलोक जी ने कमरुल हक को जल्द से जल्द 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था.

होटल के बाहर की थी अंधाधुंध फायरिंग

रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास अपराधियों ने कमरूल हक होटल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस फायरिंग में जब्बार अंसारी और इलिहास अंसारी को गोलियां लगी थी. वहीं फायरिंग करने वाले अपराधी मौके से आराम से भाग निकला था. इसे भी पढ़ें -मॉनसून">https://lagatar.in/disappointment-among-farmers-due-to-treachery-of-monsoon/">मॉनसून

 की दगाबाजी से किसानों में मायूसी, सूख रहे बिचड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही