Search

 
 
 

रांची: सीएम आवास के पास ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान 3 मजदूर घायल, दो की मौत

 
Ranchi: कांके रोड स्थित सीएम आवास के पास ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार सीएम आवास के लिए आए मार्बल को ट्रक से उतारते समय 5 मजदूर घायल हो गए. घायल मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है. इसमें अस्पताल लाने के क्रम में दोनों की मौत हो गयी है. मृतकों के नाम मंगू उरांव और बजरंग महली हैं. देखें वीडियो-

मार्बल उतारने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सीएम. आवास के पास मार्बल लोड ट्रक से बुधवार की देर शाम मार्बल उतारने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान मार्बल उतार रहे 5 मजदूर मार्बल के नीचे दब गए. मौके पर मौजुद लोगों के द्वारा मजदूरों को बाहर निकाला गया. घायल अवस्था में मजदूरों को अस्पताल भेजा गया है. घटना में घायल मजदूर का नाम कुलदीप तिग्गा है. जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है. सभी मजदूर रांची जिले के ब्राम्बे के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें- विभिन्न">https://lagatar.in/photograph-of-23-naxalites-of-various-organizations-released-photo-of-mukesh-ganjhu-after-surrender-surfaced/26007/">विभिन्न

संगठनों के 23 नक्सलियों की तस्वीर जारी, सरेंडर के बाद मुकेश गंझू का फोटो आया सामने
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही