Search

 
 
 

रांची: छोटे बच्चों को निशाना बना छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

छोटे बच्चे को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : छोटे बच्चे को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है.  जिनमें रोशन कुमार, अभिषेक सिंह और सतीश कुमार सोनी शामिल है.

बुधवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि 27 मई को सूचना प्राप्त हुई कि विद्यानगर रोड नं0-3 कार्मेल हॉस्टल के नजदीक संत मेरी स्कूल के पास से स्कूटी में तीन लड़के सवार होकर एक छोटे बच्चे के गले से लॉकेट छीन कर भाग गये. जिसके बाद कोतवाली डीएसपी और सुखदेवनगर थाना के सीसीटीवी फुटैज की जांच  के बाद छापामारी कर दो युवक को गिरफ्तार किया गया.

इनकी निशानदेही इरगु रोड कुम्हार टोली स्थित भोला सन्स एंड ज्वेलर्स नामक दुकान से इस कांड में छिनतई की गई सोने जैसा लॉकेट एवं अन्य कांडों में छिनतई की गई लॉकेटों को बरामद किया जिसे विधिवत जप्त किया एवं छिनतई की गई समानों की खरीद बिक्री करने वाले सोनार सतीश कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही