Search

 
 
 

अलर्ट : रांची में मिले स्वाइन फ्लू के 3 संदिग्ध मरीज, ऐसे करें बचाव

 
Tarun Choubey Ranchi : मौसम के करवट लेते ही बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. अस्पताल के ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में अब राजधानी में स्वाइन फ्लू संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, रांची में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं. इन मरीजों को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है. भर्ती के तुरंत बाद मरीजों से लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि मांसपेशियों में दर्द और अकड़न, सिर में तेज दर्द, गले में खराश स्वाइन फ्लू के संक्रमण के लक्षण हैं. यह बीमारी संक्रमित है और एक इंसान से दूसरे को हो सकती है. संक्रमित व्यक्ति के छींकने व थूकने से भी दूसरे व्यक्ति में ये संक्रमण फ़ैल सकता है. मालूम हो कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक रोग है, जो एक खास तरह के इन्फ्लूएंजा वायरस (H1N1) से फैलता है. प्रभावित लोगों में सामान्य मौसमी सर्दी के समान लक्षण होते हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/five-ias-changed-vinay-choubey-removed-from-the-post-of-principal-secretary-to-cm/">झारखंड

के 5 IAS बदले, सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए विनय चौबे

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण

– सर्दी-खांसी – बुखार आना – मांसपेशियों में दर्द और अकड़न – सिर दर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेट दर्द – नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना – गले में खराश – कभी-कभी दस्त उल्टी आना

ये हैं बचने के उपाय

[caption id="attachment_855713" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/shubham-shekhar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉ शुभम शेखर[/caption] इमरजेंसी फिजिशियन डॉ शुभम शेखर ने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा के उपाय बताए हैं, जो इस तरह हैं. साथ ही डॉ शुभम ने बताया कि H1N1 वैक्सीन, जिसे फ़्लू शॉट के रूप में भी जाना जाता है. इसे लेकर बचाव किया जा सकता है. इसका उपयोग इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) 2009 वायरस के कारण होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है. -खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को डिस्पोजेबल टिशू से ढकें. -नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं. -अगर आपमें फ्लू जैसे लक्षण हैं तो दूसरे लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें. -अभिवादन करते समय गले मिलने, चूमने और हाथ मिलाने से बचें. -उपयोग के तुरंत बाद उपयोग किए गए टिश्यू का उचित तरीके से निपटान करें. -यदि आपमें फ्लू जैसे लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लें. -यदि आपमें फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो काम, स्कूल या भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर घर पर रहें. -बिना धोए हाथों से आंख, नाक या मुंह को छूने से बचें. खुद के लिए क्या करें हाइड्रेटेड रहें, पर्याप्त आराम करें. H1N1 जोखिम को कम करने के लिए वार्षिक टीके लें. यात्रा के दौरान एन95 मास्क पहनें. प्रभावित व्यक्ति से 3-4 फीट दूर रहें. उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें; कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम छोड़ें. इससे करें परहेज बस, मॉल, ट्रेन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें. स्टेरॉयड न लें क्योंकि इससे वायरस का खतरा बढ़ सकता है. उन खाद्य पदार्थों से बचें जो गले में जलन पैदा करते हैं. रूम हीटर के अत्यधिक उपयोग से बचें, क्योंकि यह म्यूकस मेम्ब्रेन को सुखा देता है. इसे भी पढ़ें -Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-umesh-verma-working-in-road-construction-department-transferred-to-koderma/">Lagatar

Impact: पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उमेश वर्मा का कोडरमा में हुआ ट्रांसफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही