Search

 
 
 

रांची: रिनपास हाफ वे होम में कार्यरत 35 कर्मी 27 जुलाई से बेरोजगार, आदेश से हड़कंप

 
Vijay Kumar Ranchi: कांके स्थिति रिनपास के हाफ वे होम में काम करने वाले 35 कर्मचारी 27 जुलाई से बेरोजगार हो जायेंगे. इससे संबंधित रिनपास ने आदेश जारी कर दिया है. महिला एवं पुरूष हाफ वे होम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से चल रहे कार्य को रद्द करने का आदेश रिनपास निदेशक जयति सिमलई ने जारी किया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-will-raise-the-issue-of-increase-in-holding-tax-in-the-assembly/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स में वृद्धि का मामला विधानसभा में उठाएंगे विधायक सरयू राय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/RRR-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

आउटसोर्सिंग को बंद करने का आदेश 

रिनपास निदेशक ने पत्र जारी करते हुए महिला एवं पुरुष हाफ वे होम की आउटसोर्सिंग को बंद करते हुए आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 26 जुलाई शाम 5:00 बजे के बाद एजेंसी के द्वारा संचालित हो रहे आउटसोर्सिंग बंद हो जाएगी. उससे पहले सभी मरीजों एवं उपलब्ध सभी दवाओं का प्रभार मातृका को हस्तांतरित कर दिया जाए. साथ ही रिनपास भंडार से प्राप्त किया गया इन सभी सामग्रियों को सपना तिर्की को सौंपा जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/TTTTT-2-300x273.jpg"

alt="" width="300" height="273" />

बेरोजगारी से बढ़ेगी परेशानी

रिनपास के हाफ वे होम में काम करने वाले 35 कर्मी का 27 जुलाई से रोजगार छिन्न जाएगा. साइकेट्रिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर, वार्ड अटेंडेंट ,ऑफिसर असिस्टेंट समेत कई कर्मी हाफ वे होम में कार्यरत हैं. जिनकी सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जा रही थी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hopeless-from-government-for-constitutional-rights-justice-abhay-mahadev-thipsay/">रांची:

संवैधानिक अधिकारों के लिए सरकार से उम्मीद बेमानी- न्यायमूर्ति अभय महादेव थिप्से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही