Search

 
 
 

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में लगी आग, कुल 9 बसें जलीं, अफरा-तफरी

 
Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में आग लग गई. कुल मिलाकर 9 बसों में आग लगी, जिसमें 6 जलकर खाक हो गई. वहीं 3 बसों को जलने से बचा लिया गया. उसका कुछ हिस्सा ही जला है. बता दें कि दोपहर में 1 बजे के करीब पांच बसों में आग लगी थी. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सभीं बसें जलकर खाक हो गई. इससे पूरे कांटाटोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गई. बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. जब तक पांच बसों में लगी आग पर काबू पाया गया. इसी दौरान 4 और बसों में आग लग गई. फिलहाल, आग कैसे लगी, ये पता नहीं चल पाया है. लेकिन, इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है. इस हादसे में जान माल की नुकसान की पुष्टि अभी नहीं हुई है. खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी जिन बसों में आग लगी वह निशांत ट्रेवल्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स की बसें हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bus2.jpg"

alt="रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 बसों में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-convoy-stopped-by-police-in-manipurs-bishnupur-district/">राहुल

गांधी के काफिले को मणिपुर के विष्णुपुर जिले में पुलिस ने रोका, हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे थे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही