Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः अनगड़ा, सोनाहातू और राहे की 4 खबरें

Advertisement
Advertisement

गेतलसूद दुर्गा पूजा समिति का गठन, जलेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

Ranchi: गेतलसूद में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता  विमल नायक ने की. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. इस दौरान दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से जलेंद्र कुमार को पूजा समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जबकि भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री संजय नायक को सचिव व गणेश लोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया. पूजा समिति के मुख्य सरंक्षक पंडित ईश्वरचंद्र गोस्वामी होंगे. इनके अलावे कार्यकारी अध्यक्ष कामेश्वर महतो, अजय उरांव, शंकर बैठा, तीरथ महतो, उपाध्यक्ष विमल नायक, जय कुमार सहाय, बासुदेव गोस्वामी, गौरीशंकर मुंडा, राजन महतो, कार्तिक नायक, विक्रम बैठा, मुन्ना नायक को बनाया गया है. सरंक्षक मंडली में प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, जीप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनिता गाड़ी, अनिल चौधरी. वंही कार्यकारिणी में 50 लोगों को शामिल किया गया है. संजय नायक ने बताया कि बैठक में 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई. मंदिर परिसर में संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेतलसूद स्कूल मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा. ----------- [caption id="attachment_764312" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/RAHE.jpg"

alt="" width="1280" height="577" /> राहे पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को भेजा जेल[/caption]

राहे पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को भेजा जेल

Ranchi: राहे प्रखंड अंतर्गत ओपी पुलिस ने अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर जेएच 05 डीसी 6952 को बुधवार रात को पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर के चालक सह मालिक लमस मुंडा को गुरुवार को जेल भेज दिया. बदा दें कि राहे के राढू नदी और कोकारो नदी से अवैध बालू खनन ओर परिवहन करने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने छापेमारी करतते हुए ट्रैक्टर को राहे-हाहे सड़क से पकड़ा. इधर राढू नदी घाट से पोगड़ा,बसंतपुर होते हुए बालू अनगड़ा बालू परिवहन की सूचना भी पुलिस को मिली है. ------------

ब्याज माफी योजना का लाभ 30 सितंबर तक

पांच हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली सोनाहातू/ राहेः झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कारवाई करने का निर्णय लिया है. इसके तहत सोनाहातू प्रखंड और राहे प्रखंड के अंतर्गत 5 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जायेगी. इसके लिए प्रखंडों के बिजली मिस्त्रियों कि टीम बनाकर बकायेदारों की सूची दे दी गई है. सहायक विधुत अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि  ग्रामीण इलाकों  बिजली चेकिंग अभियान चलेगा,जिसमे अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों पर कारवाई की जाएगी. इसके अलावे उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना जा लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 तक ही है. -------------

जिंतू गांव में हाथियों का प्रकोप

Ranchi: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है. शाम होते ही गां के सड़कें सुनसान हो जा रही है. गुलजार होते चौक-चौराहे वीरान हो जा रहे हैं. हाथियों के दो झुंड किसानों को परेशान कर रखा है. 21 कि संख्या वाली झुंड सोनाहातू के बांस वन में है तथा 12 की संख्या वाली झुंड राहे प्रखंड के जाराडीह गांव के पास जंगल में है. शाम ढलते ही कोई न कोई गांव निशाने में होता है और 15 से 20 एकड़ में लगे फसल नष्ट हो जाते है. बुधवार रात जिन्तु गांव के कुवंर सिंह मुंडा और विश्वदेव सिंह मुंडा के खेत में तैयार हो रहे धान फसल को रौंद दिया है. किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग किया है. इधर वन विभाग के प्रभारी वनपाल राजू महतो ने अम्बाझरिया के ग्रामीणों के बीच हाथी भागने के लिए पटाखे का वितरण किया. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही