Search

 
 
 

रांची: कूड़ा उठाने वाली 40 गाड़ियां खराब, भाड़े की गाड़ी से काम चला रहा नगर निगम

 
Vikash Kumar Ranchi : रांची नगर निगम में डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों में से 40 गाड़ियां खराब पड़ी हुई है. जिससे शहर में नियमित कूड़े का उठाव नहीं हो पा रहा है. इन सभी गाड़ियों में माइनर और मेजर रिपेयरिंग की आवश्यकता है. बता दें कि शहर में कूड़ा उठाने के लिए रांची नगर निगम की तरफ से 300 गाड़ियां रखी गई है, जिसमें से मात्र 200 ही अभी काम कर रही है. नगर निगम की ओर से भाड़े पर 50 गाड़ियां लेकर काम चलाया जा रहा है. गाड़ियों की कमी होने के कारण राजधानी के विभिन्न मोहल्लों से नियमित कूड़े का उठाव नहीं हो पा रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-comment-it-seems-that-the-existence-of-the-river-harmu-is-about-to-end-it-is-full-of-plastic/">हाईकोर्ट

की टिप्पणी : लगता है हरमू नदी का अस्तित्व खत्म होने वाला है, इसमें प्लास्टिक का अंबार लगा है

गाड़ियों को बनाने का निर्देश- शशि रंजन

नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा, " नगहर निगम में 40 गाड़ियां खराब पड़ी हुई हैं, जिन्हें माइनर और मेजर रिपेयरिंग की आवश्यकता है. इन सभी गाड़ियों को बनाने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल 50 गाड़ी भाड़े पर ले कर नगर निगम शहर में कूड़े उठाव को नियमित करने में लगा हुआ है. परिवहन शाखा को यह निर्देश दिया गया है कि सफाई कार्यों में लगे सफाई वाहनों को जल्द से जल्द ठीक करे, ताकि अधिक से अधिक घरों से कूड़े का उठाव हो सके" इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-snakes-nest-in-rimss-mbbs-hostel-troubled-girl-students-pleaded/">रांची:

रिम्स के MBBS हॉस्टल में सांपों का बसेरा, परेशान छात्राओं ने लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही