Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 41 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: चित्रपट झारखंड फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रांगण में 41 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. कुल 3 पर्दों पर इन फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान तीनों प्रेक्षागृह खचाखच भरे हुए थे.  लोगों ने फिल्मों की खूब प्रशंसा की और फिल्म और फिल्मों से संबंधित बातचीत से पूरा वातावरण फिल्ममय हो गया. फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजन में फिल्म निर्माण एवं वितरण विषय पर मुम्बई से पधारे विशेषज्ञ अशोक शरण और रुपेश कुमार एवं पुलिन मित्र, नंद कुमार सिंह तथा डॉ. सुशील कुमार अंकन ने प्रतिभागियों के साथ विशेष बातचीत की. इस विशेष सेमिनार में अपनी बातें रख कर उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया. सेमीनार का संचालन राकेश रमण ने किया. फिल्म निर्माण और उससे जुड़े विषय पर इस बातचीत से उत्साहित होकर प्रतिभागियों के विशेष अनुरोध पर शाम 6:00 से रात 8:00 बजे तक अन्य विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के साथ बातचीत का यह सिलसिला चला जो कल भी जारी रहेगा.  रविवार को शेष फिल्मों का प्रदर्शन होगा एवं संध्या 5 से 8 बजे तक समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे. साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि पद्म मुकुंद नायक, कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक,  सरयू राय,  आकाश आदित्य लामा आदि मौजूद रहेंगे. इसे पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-studying-law-in-sarla-birla-university-from-this-session/">रांचीः

सरला बिरला विवि में इसी सत्र से कानून की पढ़ाई
बताते चलें कि रविवार को सरला बिरला के बसंत बिरला प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पद्म विभूषण प्राप्त  कड़िया मुंडा, डॉ महुआ माजी, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा और नरेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया है. उन्होंने एक स्वर से झारखंड में आयोजित हो रहे इस फिल्म फेस्टिवल को अपनी तरह का अनूठा और अभूतपूर्व आयोजन बताया है. साथ में अभी कहा है कि यह एक सार्थक प्रयास है और इस तरह के प्रयास के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति सार्थक सिनेमा के माध्यम से पुनर्स्थापित होगी. इससे चलचित्र निर्माण की एक नई और सशक्त पीढ़ी तैयार हो सकेगी. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-playing-with-health-in-jagannathpur-fair-dangerous-chemicals-found-in-chaat-pakoras-and-ice-cream/">रांचीः

जगन्नाथपुर मेले में स्वास्थ्य से खिलवाड़, चाट-पकौड़े और आइसक्रीम में मिले खतरनाक रसायन

रविवार को आयोजन का तीसरा दिन

डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं डॉ सुशील कुमार अंकन के नेतृत्व में फिल्म स्क्रीनिंग के इस कार्यक्रम में उनके साथ डॉ रोज उरांव, मती शशिकला पौराणिक,  शैलेंद्र भट्ट,  अमित कुमार,  मयंक मिश्रा, सु निवा कच्छप, सु उषा एंजलेन बाड़ा, सु क्रिस्टीना किस्कू, सु मर्लिन कुजूर, नवीन सहाय, प्रदीप चौरसिया, प्रेम शर्मा, आशुतोष द्विवेदी और मानस तुलस्यान ने पूरा सहयोग किया. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही