Search

 
 
 

रांची : शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए 5 दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 
Ranchi : राज्य में चयनित बालवाटिका केंद्रों के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. 29 फरवरी तक 4 बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहले बैच को 9 फरवरी, दूसरे बैच को 18 फरवरी, तीसरे बैच को 19 फरवरी और चौथे बैच को 29 फरवरी से ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कार्यशाला में पूरे राज्य से 30 मुख्य प्रशिक्षक एवं 944 शिक्षक शामिल हो रहे हैं. कार्यशाला में ट्रेनिंग लेने के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने जिलों में जाकर अन्य प्री स्कूल शिक्षकों को भी इसका प्रशिक्षण देंगे. नयी शिक्षा नीति 2020 में स्कूली शिक्षा के लिए 5 3 3 4 संरचना का प्रस्ताव है, जिसमें पहले पांच साल मूलभूत शिक्षा के लिए समर्पित होंगे, उसके बाद तीन साल की प्रारंभिक शिक्षा, तीन साल की मिडिल स्कूल शिक्षा और चार साल की माध्यमिक शिक्षा होगी. राज्य शिक्षा परियोजना यह कोशिश कर रहा है कि 5 वर्ष की आयु से पहले ही प्रत्येक बच्चा ``प्रारंभिक कक्षा`` या ``बालवाटिका`` में चला जाए, यानी ग्रेड- I से पहले बच्चों में संज्ञानात्मक, भावनात्मक और मनोचिकित्सक क्षमताएं विकसित हो जाए. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही