Search

 
 
 

रांची : विवादित जमीन को हथियार के बल पर कब्जा दिलाने वाला PLFI एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार

 
Ranchi : रांची में विवादित जमीन पर हथियार के बल पर कब्जा दिलाने वाला पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादियों को नगडी थाना क्षेत्र के लालगुटवा ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर रोहित बड़ाइक, नीरज पाइक, अनमोल बड़ाइक, रोहित सिंह और काली टोप्पो शामिल है. इनके पास से दो देशी पिस्टल, 1.50 लाख रूपया, एक थार और एक स्कॉर्पियो वाहन समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है. एसएसपी ने सोमवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -तीसरी">https://lagatar.in/expressed-gratitude-on-swearing-in-of-modi-government-for-the-third-time-and-being-given-a-place-in-the-cabinet/">तीसरी

बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर जताया आभार

विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने का करता है काम

एसएसपी को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी नगड़ी थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए हुए थे. जिसकी सूचना एसएसपी को मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एरिया कमांडर रोहित बड़ाइक रांची के कई थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार करते हैं. यह अपने अन्य सहयोगियों के माध्यम से जमीन पर कब्जा करने और जमीन कारोबारी से पैसा लेकर विवादित जमीन को हथियार के बल पर कब्जा दिलाते हैं. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-campaign-launched-against-illegal-sand-lifting-one-tractor-and-four-forks-seized/">गिरिडीह

: अवैध बालू उठाव के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक ट्रैक्टर और चार डाले जब्त किए गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही