Search

 
 
 

रांची: PLFI के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, सभी पुनई उरांव दस्ते के 2 लाख के इनामी

 
Ranchi : रांची पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार डीएसपी नीरज कुमार नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए सभी उग्रवादी दो लाख इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी पुनई उरांव दस्ते के सदस्य हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों में विजय मुंडा, विशाल शर्मा, विशाल कुमार स्वांसी उर्फ पोगों, आकाश सिंह उर्फ एलेक्स और सुशील वर्मा उर्फ कटला उर्फ लंगड़ू शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा सिंगल बैरल, एक लोडेड देशी कट्टा डबल बैरल, 6 गोलियां, दो खोखा, 1 पल्सर बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/big-reveal-of-mumbai-police-republic-tv-used-to-increase-its-trp-by-paying-money/196/">मुंबई

पुलिस का बड़ा खुलासा: पैसे देकर रिपब्लिक टीवी बढ़ाता था अपनी TRP, होगी जांच

एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में फरार पीएलएफआइ कमांडर पुनई उरांव गैंग के सदस्य विशाल और एलेक्स अपने कई अपराधिक साथियों के साथ मिलकर दलादली गांव के नजदीक छिपे हुए हैं. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर 1 नीरज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस की टीम दलादली रोड के पास पहुंची, एक बाइक पर सवार दो लड़के दिखे. एक लड़का बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. जबकि दूसरे लड़के विजय को पुलिस ने पकड़कर जब पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दूसरे लड़के विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार हुए युवक की निशानदेही पर उग्रवादियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये विजय और विशाल के निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोकर के शांति नगर से एलेक्स समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली, तो इनके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-5-militants-of-plfi-arrested-2-lakh-reward-for-all-punai-oraon-squad/201/">रांची:

PLFI के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, सभी पुनई उरांव दस्ते के 2 लाख के इनामी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही