Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः डीएसपीएमयू में एनएसएस का 54वां स्थापना दिवस मना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एनएसएस का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभय कृष्ण सिंह और डॉ. शमा सोनाली मौजूद थे. मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य शामिल हुए. मौके पर शांडिल्य ने कहा कि प्रारंभ में 37 विश्वविद्यालयों और 40 हजार स्वयंसेवियों के साथ शुरू हुआ यह अभियान आज दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर है. उन्होंने एनएसएस के प्रमुख उद्देश्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह हमें आपस में सामाजिक और नागरिक जिम्मेवारी की भावना विकसित करने में सहायता प्रदान करता है. यह इस बात पर बल देता है कि एनएसएस से जुड़ा विद्यार्थी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं का व्यवहारिक हल खोजने में अपने ज्ञान का प्रयोग करें. इसके अलावा यह सामूहिकता और सहयोग की भावना में भी उत्तरोत्तर वृद्धि करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी कर अपने व्यक्तित्व विकास की क्षमता में गुणात्मक परिवर्तन लाएं. विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टी एन साहू ने कहा कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चारित्रिक विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक करने का कार्य करता है. आज आवश्यकता इस बात की है कैसे अधिकाधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ा जाए. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय भरत ने किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग के सभी सदस्य और विद्यार्थियों की मौजूदगी रही. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeepers-protested-against-300-percent-increase-in-license-fee-by-dvc/">धनबाद

: दुकानदारों ने डीवीसी द्वारा लाइसेंस फी में 300 प्रतिशत वृद्धि का किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही