Search

रांची : गौ माता के आशीर्वाद के साथ शुरू हुआ 56वां वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव

Ranchi : श्री श्याम मंडल का 56वां वार्षिक महोत्सव गुरुवार को गौ पूजन एवं गौ सेवा के साथ प्रारंभ हुआ. प्रातः 8 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य आरती हुई, जिसमें काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे. आरती के बाद श्याम मंडल के लगभग 50 सदस्यों की टोली ने श्री श्याम प्रभु का जयकार करते हुए सुकुरहुटू गौ शाला के लिए प्रस्थान कर गौशाला में पूर्ण विधि विधान से गौ माता का पूजन वंदन किया. गौ शाला स्थित मंदिर में सामूहिक संकीर्तन कर सभी गौ माताओं को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी एवं दलिया खिलाया. इस मौके पर अशोक लाठ, सज्जन सर्राफ, सर्वेश बागला, अंकित मोदी , विवेक ढांढनियां, अनिल ढांढनियां, ज्ञान प्रकाश बागला, राकेश सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – खेल">https://lagatar.in/garhwa-will-develop-as-a-sports-hub-minister-mithilesh-thakur/">खेल

हब के रूप में विकसित होगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp