Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : लालपुर में बिल्डर के स्टाफ से छह लाख की लूट

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पुल के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बिल्डर हितेंद्र सिंह के स्टाफ रंजीत से छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. ये पैसे फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से निकाले गये थे. बिल्डर का आदमी रंजीत पैसा लेकर जा रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27rc_m_144_27042023_1.jpg"

alt="" width="576" height="1280" />

सिर पर वार कर पैसा लूट लिया 

बताया गया कि अपराधियों ने पैसा लेकर जा रहे रंजीत के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किया और रुपये लूट कर भाग गये. हमले में रंजीत का सिर फट गया. सूचना मिलने पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

चेक को कैश करा बैंक से लौट रहा था बिल्डर का स्टॉफ

बिल्डर हितेंद्र सिंह का बरियातू में फ्लैट है. प्रज्ञा तिवारी उस फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने वाले थे. फ्लैट रजिस्ट्री के लिए प्रज्ञा तिवारी ने 6 लाख का चेक दिया था. बिल्डर का स्टाफ रंजीत लालपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक चेक को कैश कराने गया था. बैंक से पैसा लेकर लौट रहा था कि लालपुर सब्जी मंडी से आगे अपराधियों ने मारपीट कर उससे पैसा लूट लिया. इसे भी पढ़ें भानु">https://lagatar.in/bhanus-allegation-minister-mithilesh-thakur-insulted-lord-krishna/">भानु

का आरोप- मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया भगवान श्रीकृष्ण का अपमान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही