Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 6 योजनाएं जो बदलेंगी झारखंड के युवाओं का भविष्य

Advertisement
Advertisement

गरीब छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए 2500 से 15 लाख रुपये तक देगी सरकार

Satya Sharan Mishra Ranchi : झारखंड सरकार ने गरीब छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन में मदद करने के लिए 6 नई योजनाएं शुरू की हैं. इन योजनाओं का लाभ स्टूडेंट्स को वित्तीय वर्ष 2024-25 से मिलना शुरू हो जाएगा. झारखंड में मेधावी छात्रों की कमी नहीं है, लेकिन गरीबी के कारण ये बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये योजनाएं शुरू की हैं. इन योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को 2500 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक की मदद की जाएगी. इनमें गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सीएम शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य प्रशिक्षण योजना, मानकी मुंडा छात्रवृति योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं. ये सभी योजनाएं आवेदन, रजिस्ट्रेशन के स्टेज पर हैं. अगले वित्तीय वर्ष में छात्र-छात्राओं को इन सभी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

उच्च शिक्षा के लिए 4% वार्षिक ब्याज पर 15 लाख तक का ऋण

पैसे की कमी के कारण झारखंड के हजारों छात्र टॉप 100 एनआईआरआफ और 200 नैक-ए कैटेगरी के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने से वंचित रह जाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को सरकार गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत झारखंड सरकार 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 15 लाख रुपए तक का ऋण देगी. इस योजना का लाभ 2000 से अधिक स्टूडेंट्स को मिलेगा. सरकार करीब 500 करोड़ रुपए शिक्षा ऋण वितरित करेगी.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और 2500 मासिक भत्ता

झारखंड के हजारों छात्र यूपीएससी, जेपीएससी, बैंक पीओ समेत कई प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन छात्रों को आर्थिक मदद करने लिए सरकार ने एकलव्य प्रशिक्षण योजना शुरू की है. इसके तहत गरीब छात्रों को सरकार से सूचीबद्ध 25 कोचिंग संस्थानों में मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही उन्हें जीवन यापन के लिए 2500 रुपए मासिक भत्ता भी दिया जाएगा. 27000 स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा.

इंजीनियरिंग, मेडिकल के इंट्रेंस एग्जाम के लिए मुफ्त कोचिंग और 2500 भत्ता

इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, मास कम्युनिकेशन समेत कई तरह की शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को संस्थानों में इंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है. सरकार मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सूचीबद्ध 45 कोचिंग संस्थानों में मुफ्त कोचिंग दिलाएगी. साथ ही 2500 रुपए मासिक भत्ता भी दिया जाएगा. 8000 स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा.

औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ 12000 मासिक मानदेय भी

झारखंड सरकार ने स्नातक अप्रेंटिसशिप और उन्नत अप्रेंटिसशिप योजना के तहत स्टूडेंट्स को औद्योगिक प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के दौरान 12000 रुपये मानदेय देने का भी लक्ष्य रखा है. अप्रेंटिशिप योजना से राज्य के 779 और उन्नत अप्रेंटिसशिप योजना से 337 छात्र लाभान्वित होंगे.

50 हजार से 2 लाख तक यात्रा अनुदान

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत क्यूएस रैंकिंग वाले 500 यूनिवर्सिटी में पेपर प्रस्तुत करने के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये यात्रा अनुदान दिया जाएगा. वहीं एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 100 भारतीय संस्थानों में पेपर प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 50 हजार अनुदान दिये जाएंगे. इस योजना से 300 छात्र हर साल लाभान्वित होंगे.

तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए छात्राओं को 15 से 30 हजार की मदद

तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की संख्या कम है. इसे बढ़ाने के लिए मानकी मुंडा छात्रवृति योजना शुरू की जाएगी. डिप्लोमा में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को 15000 और डिग्री में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता दी जाएगी. योजना का लाभ उसी परिवार को मिलेगा, जिसकी सालाना आय 8 लाख से अधिक नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही