Ranchi : केंद्रीय पुलिस बल चक्रधरपुर के बटालियन मुख्यालय प्रांगण में बुधवार को सीआरपीएफ का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई द्वारा सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेने के बाद बल के शहीद हुए जवानों को याद किया गया. बल के गौरवमई इतिहास के बारे में सभी जवानों को बताया गया.
लीज केस:राज्य सरकार की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को हो सकती है सुनवाई [wpse_comments_template]
क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में इस बल की स्थापना हुई थी
23 जुलाई 1939 को नीमच मध्यप्रदेश में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में इस बल की स्थापना हुई थी. आजादी के बाद इस बल का नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया. 19 मार्च 1950 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा इस बल को ध्वज प्रदान किया गया. आज यह बल देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के रूप में जाना जाता है. आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है. इस मौके पर आनंद कुमार जेराई, वीजितो टीनी, विकास सिंह, जियाउल हक, अनिल कुमार, विकास कुमार और जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- खनन">https://lagatar.in/mining-lease-case-state-governments-slp-may-be-heard-in-supreme-court-on-july-28/">खननलीज केस:राज्य सरकार की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को हो सकती है सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment