Search

रांचीः सोनाहातू, राहे, अनगड़ा और सिल्ली की 7 खबरें

सोनाहातू और राहे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा

Ranchi: सोनाहातू/ राहे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व मनाया गया. इस दौरान गांव के अखरा को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जहां बहनें उपवास रखकर हाथों में पूजा की थाली लेकर पारंपरिक परिधान में आयी. पुरखों ने भाई-बहन के प्रेम और फसलों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से करमा और धरमा नाम के दो भाइयों को करम और धरम का प्रतीक मान कर पूजा जाता है. गांव के अखरा में पुरोहित ओर पहान ने व्रतियों व अखरा में उपस्थित ग्रामीणों को करमा-धरमा दोनों भाइयों की कहानी सुनाई. प्रखंड के हर गांव में अखरा सजाया गया है. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोनाहातू और झारखंड आवासीय विद्यालय राहे में भव्य रूप में करमा डाल गाड़ कर विधिवत पूजन किया गया. कटियाडीह गांव के अखरा में पूर्व मुखिया के कलावती देवी के आंगन में करमा पूजा किया गया. ------------

 चोकाहातु में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा कमेटी ने की बैठक

Ranchi: सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में दुर्गा पूजा कमिटी प्रमाणिक टोला चोकाहातू में मनोज प्रमाणिक की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें नव निर्मित मंदिर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ. कमिटी के सभी सदस्यों को जल्द से जल्द अपना सहयोग राशि जमा करने की अपील की गई. मौके पर कमिटी के संरक्षक विपतारण प्रमाणिक, अध्यक्ष पंचानन प्रमाणिक, सचिव अशोक प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष रजनीकांत प्रमाणिक, उपाध्यक्ष करम सिंह,रामाकांत एवं विमल प्रमाणिक मौजूद थे. ----------- [caption id="attachment_768186" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-110.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> जंगली सूअरों के झुंड ने मचाया उत्पात, धान की फसल को किया बर्बाद[/caption]

 जंगली सूअरों के झुंड ने मचाया उत्पात, धान की फसल को किया बर्बाद

Ranchi: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के हितजारा गांव में जंगली सूअरों के झुंड ने किसानों को काफी परेशान कर रखा है. धान की फसल को जंगली सूअर मन भर खा रहे हैं. रविवार रात गांव के किसान  लक्ष्मण महतो के खेत में जंगली सूअरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, धान को रौंद दिया. एक एकड़ में लगी धान फसल को बर्बाद कर दिया. जंगली सूअरों की तादाद बहुत ज्यादा है. ग्रामीणों के अनुसार 50-60 की संख्या में जंगली सूअर हैं. जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा और मुखिया विकास सिंह मुंडा ने वन विभाग से जंगली सूअर से फसल को बचाने के लिये आवश्यक पहल करने को कहा है. ------------ [caption id="attachment_768189" align="aligncenter" width="1206"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-70.jpg"

alt="" width="1206" height="1280" /> कुड़मी समाज का करम महोत्सव 29 को, सुप्रेस महतो बने अध्यक्ष[/caption]

कुड़मी समाज का करम महोत्सव 29 को, सुप्रेस महतो बने अध्यक्ष

Ranchi: अनगड़ा के गोंदली पोखर में 29 सितंबर को कुड़मी करम मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. आयोजन को लेकर कुड़मी समाज की बैठक गोंदली पोखर में हुई. अध्यक्षता राजेश महतो ने की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिति का गठन किया गया है. जिसमे अध्यक्ष सुप्रेस महतो, सचिव सोनालाल महतो व कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी को बनाया गया है. इनके अलावे राजेश महतो, जलेश्वर महतो, शिवलाल महतो, राजकिशोर महतो, झब्बू महतो, बेनीलाल महतो, पंकज महतो, शंकर महतो, जगरनाथ महतो, समिति के सरंक्षक होंगे. सुप्रेस महतो ने बताया कि बीते कई वर्षों से कुड़मी समाज के द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. लुप्त हो रही झारखंडी संस्कृति और पहचान को जीवित रखने के प्रयास होने चाहिए. कहा कि महोत्सव का आयोजन इसी प्रयास की दिशा में एक कदम है. बैठक में राकेश महतो, सुमित महतो, शशिभूषण, किसुन महतो, कमलेश चौधरी, सुरेंद्र महतो, महेंद्र महतो, दीपक महतो सहित अन्य उपस्थित थे. ------------- [caption id="attachment_768190" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-60.jpg"

alt="" width="1040" height="588" /> झारखंड जनकल्याण सेवा संस्था की मदद से शव पहुंचा घर[/caption]

झारखंड जनकल्याण सेवा संस्था की मदद से शव पहुंचा घर

फोटो- एम्बुलेंस लेकर हड़वाडीह पहुंचे संस्था के सदस्य Ranchi: इलाज के लिए जा रही वृद्धा की रास्ते में मौत हो जाने पर झारखंड जन कल्याण सेवा संस्था सिल्ली के सदस्यों की मदद से शव को घर पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक, सिल्ली प्रखंड के सिल्लीडीह गांव निवासी शशि कला देवी (70)अपने पुत्र अजीत मुंडा के साथ इलाज के लिए रांची रिम्स जा रही थी. इसी क्रम में रास्ते में हड़वाडीह गांव में अजrत अपने मामा को साथ ले जाने के लिए उसके घर पर रूका, तभी शशिकला देवी की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन फानन में गाड़ी की व्यवस्था की दई. वहीं सुबह 9 बजे शशिकला की मौत हो गई. मजदूरी कर परिवार की भरण पोषण करने वाले अजीत को अपने मृत मां का शव वापस घर ले जाने के लिए कठिनाई होने लगी. लगभग 11 बजे तक कोई व्यवस्था नहीं होने पर झारखंड जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्यों को सूचना दी. जिससे संस्था के अध्यक्ष मनोज साव, सचिव भरत देव साय, हेमन्त नायक, रविंद्र करमाली ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर हड़वाडीह गांव पहुंचे एवं शव को उनके सिल्लीडीह स्थित घर पहुंचवाया. ---------- [caption id="attachment_768192" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/666.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा[/caption]

भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा

Ranchi: एकादशी को मनाया जाने वाला करमा का पर्व सोमवार को पूरे सिल्ली आस पास में धूम रही. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा. युवतियों और महिलाओं में पर्व को लेकर अधिक उत्साह रहा. सभी ने दिनभर उपवास में रहकर शाम में करम डाली की पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की. वही हिंडाल्को मुरी कालोनी परिसर स्थित करम अखाड़ा में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. अतिथियों के रूप में धीरेंद्र नाथ महतो, नारायण चन्द्र महतो, योगेन्द्र प्रसाद सिंह,राधेशयम साहू,ऋषिकांत उपाध्याय उपस्थित थे. बताते चलें कि यहां करम पूजा पिछले 14 जून 2003 से होती आ रही है. कथावाचक पुरोहित के रूप में टुटकी नवाडीह के सेवानिवृत्त शिक्षक समल महतो ने बहुत ही बिस्तार से पूजा सुपन्न कराये. वहीं देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें हिन्डाल्को करमा पूजा कमिटी के सदस्य,एवम क्षेत्रीय लोकसंगीत कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को झूमने से मजबूर कर दिया. इस मौके पर सुभाष चन्द्र महतो, राजकिशोर महतो,आदित्य कुमार महतो,आत्मा राम महतो,महावीर महतो,उपेन्द्र नाथ महतो,जग्गनाथ महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. ------------- [caption id="attachment_768193" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-45.jpg"

alt="" width="1600" height="904" /> मोटरसाइकिल-साइकिल की टक्कर से चार घायल,  दो रिम्स रेफर[/caption]

मोटरसाइकिल-साइकिल की टक्कर से चार घायल,  दो रिम्स रेफर

Ranchi: रांची पुरूलिया मार्ग पर झारखंड होटल बड़ा मुरी के समीप साइकिल व मोटरसाइकिल की टक्कर से चार गंभीर रूप से यल हो गए. जिसमें दो घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे कोटशिला बेलाडीह निवासी विकास कुमार एवं कानतो कुमार अपने मोटरसाइकिल से बिजनेस के सिलसिले में सिल्ली आ रहे थे. इसी क्रम में बड़ा मुरी झारखंड होटल के समीप बड़ा मुरी निवासी अलाउद्दीन मोमिन अपने पोता सोफियन मोमिन के साथ साइकिल से सड़क पार कर रहें थे, तभी टक्कर हो गई. जिससे चारों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से सिल्ली अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विकास कुमार एवं मोहम्मद अलाउद्दीन को रिम्स भेज दिया गया. वहीं कानतो कुमार एवं सोफियन मोमिन का इलाज सिल्ली अस्पताल में चल रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp