Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से रविवार को औघड़ भगवान राम आश्रम में मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 72 रोगियों को इलाज के साथ मुफ्त में दवाएं दी गयीं. रांची में आयोजित मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का यह सातवां चरण था. वैद्य रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची के अलावा गढ़वा, धनबाद, आरा, सासाराम आदि क्षेत्रों से आये रोगियों की जांच की गयी. रोगियों और उनके परिजनों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई थी. मौके पर शिविर में समूह शाखा के तरफ से राधेश्याम सिंह,अभय सहाय, नवीन कुमार, हेमन्त नाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, समरेन्द्र सिंह, प्रशान्त सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, अभिजीत रौनियार, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ कुमार, ऋषभ सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/hemant-government-is-ruining-jharkhands-today-and-tomorrow-sudesh-mahato/">झारखंड
के आज और कल को बर्बाद कर रही है हेमंत सरकार : सुदेश महतो [wpse_comments_template]
रांची : मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 72 रोगियों का हुआ मुफ्त इलाज

Leave a Comment