Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में 78 खिलाड़ी सम्मानित

Advertisement
Advertisement

खेल और राजनीति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : डॉ. महुआ माजी

उम्मीद फाउंडेशन ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Ranchi : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर उम्मीद फाउंडेशन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोच व खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया. बुधवार को सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 समारोह में कुल 78 खिलाड़ियों, कोच व संस्थाओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. समारोह में सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गये. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांजी ने खिलाड़ियों, कोच व संस्थाओं को सम्मानित किया. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाया, खेल व राजनीति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. महुआ ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से झारखंड और देश का नाम रौशन कर रहे हैं. फाउंडेशन सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ा रहा है. फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का खेल के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है. फाउंडेशन उनकी जंयती पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया है, ताकि वे और बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड व देश का नाम रौशन करें. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो, नंदलाल नायक, राम अवतार केरकेट्टा, मनोज कुमार यादव, सोमनाथ मुंडा, संगीता तिर्की, मुकेश भगत आदि शामिल थे. संचालन संस्थापक सचिव निरंजन भारती, धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने किया. इन्हें मिला  जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023 : दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार वर्णवाल, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी सिंह, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव. जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 : रूपा रानी तिर्की, गुरु चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजू टुडु. गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार 2023 : हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार. गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 : मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, वीणा केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा. भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार प्रतीक सिंह आदि को दिया गया.

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनी

रांची : मुंडा सभा रांची की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनाई गई. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन तथा पूर्व रिजनल डायरेक्टर एसबीआई एनपी तोपनो श्थामिल थे. मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पाहन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी के विषय में कहा कि कैसे एक साधारण से गांव से निकलकर एक प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी तथा नेता बने. भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अगवाई में1928 एमस्टरडम के ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक भारत को दिलाया और भारत का नाम विश्व में रोशन किया. उन्होंने कहा कि एक नेता के तौर पर उन्होंने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए भी आंदोलन किया तथा अलग राज्य बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. मौके पर एसबीआई के पूर्व रिजनल डायरेक्टर एनपी तोपनो, डॉ. तनूजा मुंडा, महासचिव बिल्कान डांग, प्रभु सहाय संगा, सोसन समद, पूर्व डीप टी कमाडेंट ज़ोसफ लुगुन , सुरसेन सूरीन ने भी अपने-अपने विचारों को रखा. प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुल्हूंडू हॉकी खेल मैदान में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की यादगार में हॉकी खेल का आयोजन किया गया. जिसमें मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एलेवेन बनाम अलबर्ट एक्का इलेवन के बीच में खेला गया, जिसमें मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा इलेवन ने अल्बर्ट एक्का इलेवन को 3-2 गोल से पराजित किया. मैच रेफरी के तौर पर दुलारि तोपनो और जेम्स पूर्ति थे. मौके पर मुंडा सभा के महासचिव बिलकन डांग, सोसन समद, प्रभु सहाय संगा, सुरसेन सुरीन, जॉन कंडुलना, फिलीप सोय , सोमरा होरो, जूनुल आइंद् , कोमाल टोपनों, सोहरई मुंडा, साई के पूर्व सीनियार कोच फूलकेरिया नाग, प्यारी पूर्ति पूर्व सहायक कमाडेंट सीआरपीएफ, पूर्व डिप्टी कमंडेंट जोसेफ लुगुन , जोन्सन कंडुलना, जागरनाथ मुंडु, बिनीत केरकेट्टा, कुशल केरकेट्टा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/pradeep-yadav-and-anoop-singh-said-hemant-is-the-chief-minister-and-will-complete-his-tenure/">सीएम

आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही