Search

रांची: पंडरा थाना में तोड़फोड़ करने वाले 8 उपद्रवी गिरफ्तार

Ranchi : रांची के पंडरा थाना में बवाल और तोड़फोड़ करने के आरोपी आठ उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की टीम ने सभी को गिरफ्तार किया है.
 
उल्लेखनीय है कि पंडरा में एक सड़क हादसे में गुमला जिले के रहने वाले एक व्यक्ति घायल हो गया था. गंभीर रुप से घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था. शनिवार देर रात घायल व्यक्ति की मौत हो गई. घायल की मौत के बाद परिजनों के साथ भारी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और सड़क जाम कर दी.

सड़क जाम के दौरान लोगों ने टायर जलाकर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया. आक्रोशित लोग ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, इसी दौरान कुछ लोग पंडरा ओपी में घुस गये और वहां रखे फर्नीचर, गमला सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. फाइलें और केस रिकॉर्ड उठाकर फेंक दिये गये. घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा था. जिसके बाद लोगों पर काबू पाया जा सका.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही