Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सिल्ली, राहे, सोनाहातू और अनगड़ा की 8 खबरें

Advertisement
Advertisement

व्यवसायी की दिवंगत माता के श्राद्ध कर्म में पहुंचे सुदेश महतो

Ranchi/Silli: विधायक सुदेश कुमार महतो सिल्ली के युवा व्यवसायी पिंटु साव एवं चिंटु साव की दिवंगत माता  के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. उन्होंने व्यवसायी की दिवंगत माता कमला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर नमन किया. वहीं उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया. इस मौके पर शशि भूषण प्रसाद, विद्याभूषण प्रसाद, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, चित्तरंजन महतो, चीकु सिंह, संजीत सिंह देव, नेपाल साव, रविंद्र करमाली, विकास महतो, राजेश साव, मनोज साव, अनिल साव, विनय साव, विजय साव, किशन साव, अंकुश साव समेत कई लोग उपस्थित थे. ------------

घाघराडीह में धान की फसल को हाथियों ने रौंदा

राहे प्रखंड के होटलो पंचायत अंतर्गत घाघराडीह गांव में हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात धान फसल को रौंद दिया. किसान कमल स्वांसी,सुधीर स्वांसी,त्रिभुवन मुंडा,अमिष्टर महतो, सुरेश महतो, अंनत मुखर्जी के खेत में 5 एकड़ में लगे धान फसल को रौंद दिया है. शनिवार सुबह आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी,महावीर महली ने खेत जाकर नुकसान का जानकारी लिया और वन विभाग से बात कर तत्काल मुआवजा देने की बात कही. राहे प्रखंड में इन दिनों लगातार हाथियों का उत्पात जारी है. ------

पंचायत भवन बारेंन्दा सीएलएफ में वार्षिक आम सभा

सोनाहातू प्रखंड के बारेनदा सीएलएफ कार्यालय में महिला समूह के बीच वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. पूरे साल में सीएलएफ को तीन लाख बारह हजार रुपये का मुनाफा हुआ है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने महिला के क्रियाकलापों ओर स्वरोजगार के प्रति अग्रसर होने की दिशा में कर रहे प्रयासों का चर्चा किये. जेएसएलपीएल के बीपीएम अभिलाषा कुमारी ने लेखा जोखा का निरीक्षण किये. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ,ग्राम प्रधान कृष्णा मुंडा ,उप प्रमुख सविता देवी,बीपीएम अभिलाषा कुमारी, ,ललित कुमार,धनंजय यादव,शिला देवी,दिनेश दीपक कुम्हार,पूनम देवी, अध्यक्ष यशोदा देवी सचिव संजोति देवी कोषाध्यक्ष नन्दा देवी मंच संचालन सूचित्रा देवी ने किया. ---------

राहे की लक्ष्मी कुमारी को आर्चरी में सिल्वर

सोनाहातू/राहेः झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की कक्षा 9 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने अंडर 17 कैटेगरी में झारखंड सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग के संयुक्त आयोजन में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में 50 मीटर कंपाउंड राउंड में प्रथम 50 द्वितीय 50 और फाइनल राउंड के आर्चरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है. प्रतियोगिता मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होटवार खेलगांव में आयोजित हुआ था. इसके साथ ही लक्ष्मी कुमारी स्कूल नेशनल के राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अंडर 17 के कंपाउंड राउंड में झारखंड टीम की तरफ से गुजरात में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. छात्रा के मेडल जीतने पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा प्रसाद, कोच प्रकाश राम व शिशिर कुमार ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया. वहीं छात्रा की सफलता पर वार्डेन परमेश्वरी कुमारी, शिक्षिका बिमला कुमारी और सौरभ कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया. ------------ [caption id="attachment_766419" align="aligncenter" width="1055"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ANGADA.jpg"

alt="" width="1055" height="574" /> महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम के प्रति जताया आभार[/caption] अनगड़ा: संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा गोंदली पोखर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता सुचिता सिंह ने इसे भारत के अमृतकाल महोत्सव को ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाएं मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हैं. उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की महिलाओं के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित किया है. अब संसद के सदनों में महिलाएं अपने अधिकार की बात बहुमत के साथ रखकर उसे लागू कर सकेंगी. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 60 सालों में कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ अपमानित किया. पिछले 27 वर्षों से महिला आरक्षण बिल अटक रहा था, प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के प्रति सम्मान से बिल दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हुआ. इससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा. मौके पर माधुरी देवी, रेखा महतो, नूतन केसरी, नेहा केसरी, बिना केसरी, नेहा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. -----------

सिल्ली स्टेडियम में विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई

सिल्ली स्टेडियम में विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर विनोद बिहारी महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण के दौरान आजसू के संगठन सचिव जयपाल सिंह ने कहा कि हम लोगों को स्वर्गीय विनोद बाबू के पद चिन्हों  का अनुसरण करना चाहिए तभी समाज का उत्थान संभव है. इस मौके पर आंसू के बृजेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण महतो, अशोक सिंह, उप प्रमुख आरती देवी, लंबोदर महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. ----------- [caption id="attachment_766423" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ROB.jpg"

alt="" width="1600" height="902" /> सिल्ली आरओबी के रख-रखाव में लापरवाही[/caption]

सिल्ली आरओबी के रख-रखाव में लापरवाही

सिल्ली में आरओबी के रख रखाव पर पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है. नतीजा इस आरओबी पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं. पुल से सड़क को जोड़ने वाली जगह पर  एक बड़ा गढ्ढा बन गया है. यह गढ्ढा काफी दिनों से है धीरे धीरे यह और बड़ा होता जा रहा है. अलावे आरओबी पर दूसरे जगह भी गढ्ढे बन गए है. जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है. करीब एक फुट से भी ज्यादा चौड़े गढ्ढे में प्रतिदिन बाइक सवार गिर रहे है. दूर से गढ्ढा दिखता नहीं है इसलिए अंजान यात्री गुजरते ही दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है. गुरुवार को एक ट्रक का गुल्ला टूट गया इससे घंटों आरओबी पर आवागमन बाधित रहा. शुक्रवार को भी सबेरे एक बाइक सवार गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ज्ञात हो कि जब से आरओबी बना है पुल और सड़क के बीच जुड़ाव वाले स्थान पर यह गढ्ढा स्थाई रूप से है, इसलिए लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. लोगों ने इसे मरम्मत किए जाने की मांग की है. --------- [caption id="attachment_766424" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BLOOD.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> सिल्ली अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन[/caption]

सिल्ली अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

सिल्ली: ‘आयुष्मान भव’ अभियान के तहत सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रांची सदर अस्पताल के तकनीकी दल ने 10 यूनिट रक्त का संग्रह किया. शिविर में भरत देव साय, डॉ विवेक कुमार, बबिता केडीया, कल्पना केडिया, समीर रजक, आशा देवी, शुभम कुमार, निरज शर्मा,गुरुचरण कोइरी एवं श्रवण कोइरी समेत दस लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिद्धेश्वर बास्के ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया. इस मौके पर डॉ विनीता, डॉ कोमल, डॉ मोना, छोटे लाल पटेल, सुरेंद्र नाथ महतो, संजीव कुमार महतो, लिपट कुमार, ब्रज किशोर महतो,  एएनएम बबीता कुमारी समेत अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही