Ranchi : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातू से अपहरण किए गए आठ वर्षीय मासूम शौर्य की हत्या कर दी गई है. बीते तीन मार्च की शाम शौर्य अपने घर के पास बिस्किट खरीदने गया था. उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया था. घटना के चार दिन बाद मंगलवार को शौर्य का शव नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा स्थित एक तालाब से बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें - नई">https://lagatar.in/new-delhi-after-rabri-devi-cbi-interrogated-lalu-yadav-for-two-and-a-half-hours/">नई
दिल्ली: राबड़ी देवी के बाद CBI ने लालू यादव से ढाई घंटे तक की पूछताछ
में हर घर नल जल योजना : गर्मी शुरू, हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार
दिल्ली: राबड़ी देवी के बाद CBI ने लालू यादव से ढाई घंटे तक की पूछताछ
क्या है मामला
दरअसल रांची के एदलहातू निवासी राजू गोप का आठ वर्षीय बेटा शौर्य तीन मार्च को अचानक गायब हो गया था. मामले की शिकायत मिलते ही शौर्य की तलाश में रांची पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक उजले कार में सवार एक युवक ने दुकान से घर लौट रहे शौर्य को अपने पास बुलाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया. मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस की कई टीमें राज्य के बाहर छापेमारी कर रही थी. लेकिन सामने आयी जानकारी के अनुसार, अपहरण वाले दिन ही शौर्य की हत्या कर शव नगड़ी के पास फेंक दिया गया था. बच्चे का अपहरण जिस तरीके से किया गया था, उसे देखकर यह साफ पता चलता है कि उसका अपहरण करने वाला कोई करीबी ही है. क्योंकि उसके बुलावे पर शौर्य उसके पास गया और काफी देर तक उससे बातचीत भी की. उसके बाद शौर्य को लेकर अपहरणकर्ता फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/har-ghar-nal-jal-yojana-in-ranchi-summer-begins-thousands-of-homes-waiting-for-water-connection/">रांचीमें हर घर नल जल योजना : गर्मी शुरू, हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार
Leave a Comment