Search

रांची : पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराने 8340 पोलिंग पार्टी रवाना

पहले चरण में 19,85,583 मतदाता करेंगे वोटिंग Shubham Kishore  Ranchi :  झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर को है. पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. वहीं रांची में  पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. इसके लिए मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना हुई. सभी को पारंपरिक तरीके से लोटा-पानी कर उनकी बूथों की ओर रवाना किया गया. पहले चरण में तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. पहले चरण में रांची के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 2085 बूथों पर मतदान होना है. इन बूथों पर 8340 मतदान कर्मियों की तैनात होगी. इसमें तमाड़ में 1212, रांची में 1496, हटिया में 1984 , कांके में 1928 और मांडर में  1720 मतदान कर्मी होंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-8-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

989802 पुरुष और 995702 महिला मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बता दें कि रांची जिला के 88 बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जिसमें तमाड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 57, कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 21 और मांडर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 10 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. रांची जिला में पहले चरण में 19,85,583 मतदाता हैं, जिसमें 989802 पुरुष और 995702 महिला मतदाता हैं. वहीं तमाड़ में 2,18,637, रांची में 3,79,039, हटिया में 5,26,189 , कांके में 4,81,815 और मांडर में 3,79,903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp